भारत और जर्मनी के बीच राजनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
72
भारत और जर्मनी के बीच राजनीतिक ही नहीं, सांस्कृतिक संबंध भी मजबूत : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच संबंध समय के साथ धीरे-धीरे मजबूत हुए हैं। जर्मनी के बर्लिन में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और जर्मनी न केवल राजनीतिक और रणनीतिक संबंध साझा करते हैं, बल्कि कला और संस्कृति का भी बड़े उत्साह से आदान-प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जहां भारत में 2 हजार से अधिक जर्मन कंपनियां काम कर रही हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। उन्होंने वहां रहने वाले लगभग चार लाख भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान का भी उल्‍लेख किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज लगभग 7 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रही है और देश शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम बन गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने लगभग 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इससे भारतीय निर्माताओं और उत्पादकों को अपने उत्पादों को वैश्विक बाजारों में बेचने की सुविधा मिलती है। इससे पहले रक्षा मंत्री ने हमबोल्‍ट विश्‍वविद्यालय का दौरा कर रबीन्‍द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here