मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने कहा है कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत और वियतनाम के पास वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। मुंबई में भारत-वियतनाम व्यापार मंच को संबोधित करते हुए वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने कहा कि पहले भी दोनों देशों ने आपसी सहयोग में कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने भारतीय कंपनियों को वियतनाम में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के संबंध पूर्व वियतनामी राष्ट्रपति हो ची मिन्ह और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जैसे नेताओं की दूरदृष्टि पर आधारित हैं। वर्ष 2016 के बाद से यह संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंच गए हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत और वियतनाम के प्रौद्योगिकी तथा विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमी, निवेशक और पेशेवर एशिया के भविष्य को आकार देंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



