मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और स्वीडन के बीच विदेश कार्यालय परामर्श की 8वीं बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और स्वीडन के विदेश मामलों के मंत्री डैग हार्टेलियस ने मिलकर की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में दोनों देशों ने अपने संबंधों की समीक्षा की और राजनीति, व्यापार, निवेश, रक्षा, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने कहा कि हाल ही में हुआ भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेगा। इससे भारत और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश और तकनीक के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा, दोनों देशों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



