भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर पहुंचा 863 अरब डॉलर

0
57
भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर पहुंचा 863 अरब डॉलर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने निर्यातकों के लिए एक कार्यशाला में बताया कि इस दौरान निर्यात में 5 दशमलव 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवा क्षेत्र में निर्यात में 9 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हाल के वर्षों में इंजीनियरिंग सामान और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्यात में भी वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने हाल के वर्षों में विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों से उत्पन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये समझौते भारतीय व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच हासिल करने में मदद कर रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here