भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के 5 नए जजों को दिलाई शपथ

0
87
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को दिलाई शपथ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पांच नए न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शील नागू, श्री चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा और अरुण पल्ली के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र द्वारा उनकी नियुक्ति को मंजूरी दिए जाने के बाद न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। कॉलेजियम की 22 और 27 मई को हुई बैठकों में की गई सिफारिशों पर कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने कल उच्च न्यायालय के चार मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना को सर्वोच्‍च न्‍यायालय में पदोन्नत करने की मंजूरी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रपति ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इनको न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 को लागू करने के कुछ सप्ताह बाद हो रहा है, जिसके तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here