भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सराहना की

0
89
भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सराहना की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि भारत को रूस के साथ सहयोग कम करने के लिए मजबूर करने के पश्चिमी प्रयास व्यर्थ और वैश्विक स्थिरता के लिए हानिकारक हैं। प्रमुख वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत में पुतिन ने भारत की आर्थिक वृद्धि और उसकी स्वतंत्र विदेश नीति की प्रशंसा की और कहा कि रूस भारत के साथ अपने आर्थिक सम्‍बंधों को और बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए अथक परिश्रम का परिणाम है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका के साथ भारत की राजनयिक भागीदारी दोनों देशों के चिरस्थायी सम्‍बंधों पर कोई प्रभाव नहीं डालते। उन्होंने कहा कि रूस भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानता है। श्री पुतिन ने यह भी कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और लोकतंत्र है और रूस सम्‍बंधों का विस्तार करना जारी रखेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here