भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति का 5वां सत्र हुआ संपन्न

0
48
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति का 5वां सत्र हुआ संपन्न

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, द्विपक्षीय व्‍यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को और सशक्‍त बनाने के लिए तंजानिया में भारत-तंजानिया की दो दिन की संयुक्‍त व्‍यापार समिति का पांचवां सत्र संपन्‍न हुआ। वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस सत्र में अगस्‍त 2017 में नई दिल्‍ली में आयोजित पिछले सत्र के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच का द्विपक्षीय व्‍यापार 2024-25 के आठ अरब डॉलर से बढ़कर 2025-26 में नौ अरब डॉलर से अधिक हो गया है। इस विचार विमर्श में परस्‍पर रूप से लाभकारी आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने और व्‍यापार तथा निवेश मुद्दों पर वार्ता के लिए एक मुख्‍य संस्‍थागत तंत्र के रूप में संयुक्‍त व्‍यापार समिति के महत्‍व का उल्‍लेख किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान हुई चर्चा में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार निपटान को बढ़ावा देना, भारतीय व्यापारियों के लिए दीर्घकालिक व्यापार वीजा की सुविधा प्रदान करना, फार्मास्यूटिकल्स में नियामक सहयोग को सशक्‍त करना और स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा और पोत निर्माण के क्षेत्रों में क्षमता निर्माण जैसे विषय भी शामिल थे। इस बैठक में भूवैज्ञानिक अन्वेषण और खनन सहित खनन क्षेत्र में सहयोग, रत्न क्षेत्र में मूल्यवर्धन, रत्न निर्यात से संबंधित नियामक विकास और क्षमता निर्माण और कौशल विकास के अवसरों पर चर्चा की गई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here