मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जापान के काकामीगाहारा में खेले गए अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आशीष तानी पूर्ति (2′, 28′, 34′) ने हैट्रिक लगाई। कप्तान केतन कुशवाहा (30′) ने भी एक गोल दागा। भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नुमादा गाकू (52′) ने जापान की ओर से एकमात्र गोल दागा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



