मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मॉलदीव के माले में कल सेमीफाइनल में, भारत की ओर से रोहेन चफामयूम ने दो गोल किए, जबकि ओमांग डोडुम, मोहम्मद अरबाश और थोकचोम मालेमंगनबा ने एक-एक गोल किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले, बांग्लादेश ने नेपाल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांग्लादेश के मानिक ने 11वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। फाइनल में कल भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। ग्रुप मुकाबले में दोनों टीम का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत इस प्रतियोगिता चार खिताब जीत चुका है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



