भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी एएसएमएल के बीच हुआ समझौता

0
76
भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी एएसएमएल के बीच हुआ समझौता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान की गई। एएसएमएल उन्नत और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाले विशेष लिथोग्राफी उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी मानी जाती है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी 300 मिलीमीटर सेमीकंडक्टर फैब परियोजना की स्थापना और संचालन में सहयोग करेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बयान में कहा गया है कि यह सहयोग सेमीकंडक्टर जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में भारत और नीदरलैंड्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। एएसएमएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ फुके ने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता सेमीकंडक्टर क्षेत्र कई नए अवसर प्रदान करता है और कंपनी क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here