भारत में हो रहे परिवर्तनों के केंद्र में गरीब कल्याण है : पीएम मोदी

0
84

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में सरकार की 12 वर्ष की विकास यात्रा को रेखांकित किया है। पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान देश कई बदलावों का साक्षी बना तथा गरीब कल्याण और वंचित वर्ग इन बदलावों के केंद्र बिंदु में रहा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमेशा से सरकार के लिये प्रेरणा स्रोत रहा और यही कोशिश रही कि विकास का लाभ दशकों से पीछे छूट गये लोगों तक पहुंचे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खाता, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी हर पहल का उद्देश्य लोगों के लिये गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना रहा है। निर्धनों का जीवन स्तर बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और डिजिटल माध्यमों से लोगों तक सीधे और पारदर्शी ढंग से सहायता पहुंच रही है। इससे लक्षित वर्ग तक अधिकतम लाभ पंहुचना सुनिश्चित हुआ है, कार्यक्षमता बढ़ी है और शासन में भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण यात्रा व्यक्ति के सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत’ का स्वप्न साकार करने का सामूहिक अभियान बन गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here