भारत वैश्विक वन क्षेत्र में 9वें स्थान पर, पर्यावरण संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

0
274

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने विश्‍व के कुल वन क्षेत्र में 9वें स्‍थान पर आकर वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इंडोनेशिया के बाली में खाद्य और कृषि संगठन से जारी वैश्विक वन संसाधन आकलन 2025 में यह जानकारी दर्ज की गई। पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि पिछले आकलन के दसवें स्थान से ताजा आकलन में 9वें स्‍थान पर आना एक बडी उपलब्धि है। यह प्रगति वन संरक्षण, वन्‍यीकरण और सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की सफलता रेखांकित करती है।

भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि वार्षिक वन क्षेत्र वृद्धि में विश्‍व में भारत का तीसरा स्‍थान बना हुआ है। यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए देश की प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पहल – ‘एक पेड मां के नाम’ से पूरे देश को पौधरोपण की प्रेरणा मिल रही है। इससे भविष्‍य में हरित और स्‍वच्‍छ क्षेत्र विकास को बढावा मिलेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here