मप्र: प्रभु की कृपा से भोपाल के मिनाल परिक्षेत्र में विशाल श्रीमद्भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ में भगवान की कथा संपन्न होने जा रही है। यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ पर आचार्य डॉ. निलिम्प त्रिपाठी विराजित हो रहे हैं। मिनाल रेसीडेंसी भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती मनोरमा उपाध्याय और सी पी उपाध्याय जी मुख्य यजमान के रूप में रहेंगे। उपाध्याय परिवार ने सभी से अनुरोध किया है कि 18 तारीख को प्रातः 9:00 बजे मिनाल रेसीडेंसी भोपाल के सर्व धर्म मंदिर से शोभा यात्रा प्रारंभ होगी। वहीं सभी श्रद्धालु इस शोभायात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाए। यह शोभा यात्रा 11:00 बजे एम पी ई बी ग्राउंड पर सम्पन्न होगी। 18 फरवरी को ही श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 3:00 बजे से प्रारम्भ होगी। इसकी पूर्णता सायं छः बजे होगी। सप्त दिवसीय कथा के अन्तिम दिवस 24 फरवरी को भंडारे का आयोजित किया गया है।
विगत 28 वर्षों से आप महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में आचार्य के रूप में ज्योतिष और संस्कृत विषय पढ़ा रहे हैं। भोपाल के लिए यह गौरव की बात है कि आचार्य जी ने चार वेद, अठारह पुराणों और ग्यारह उपनिषदों पर कार्य किया है। विभिन्न चैनलों के माध्यम से आप इस विषय का प्रसार कर रहे हैं। कथा में श्री रामबाबू शर्मा, श्री राजीव अग्निहोत्री, श्री राजकुमार सोनी, श्री अखिलेश सेठी, श्री पी पी त्रिपाठी, श्री आनन्द प्रकाश शुक्ल, श्री पवन परिहार, श्री उमेश त्रिपाठी, श्री राजीव त्रिपाठी, श्री धर्मेन्द्र साहू, श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री अजय दुबे, श्री राजेश सिरोठिया, श्री जी एस तिवारी, श्री मृगेन्द्र सिंह, श्री सचिन मिश्र, श्री धर्मेंद्र पैगवार, श्री देवेंद्र चौकसे, श्री दीपक मिश्र, श्री प्रकाश तिवारी, श्री नीरज पाण्डे, सुश्री अनुराधा त्रिवेदी, श्री आर के गौड, श्री संजीव सक्सेना, श्री रोहित वर्मा, श्री घनश्याम बटवाल, श्री अरूण सहलोत तथा श्री सिद्धार्थ सहलोत का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मिनाल रेसीडेंसी भोपाल के सभी परिवारजन सहभागी रहेंगे। कृपया कथा में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



