मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पोर्टल लॉन्च किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने बताया कि अभियान के चार सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समन्वय से जन समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पोर्टल पर अभियान के अंतर्गत किए गए भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद, उद्यम संवाद, जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों, महत्वपूर्ण निर्देशों, नवाचारों एवं सुझावों की जानकारी दर्ज की जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव द्वारा बताया गया कि इन गतिविधियों की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा की जाएगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से जानकारी दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



