मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शौर्य स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शौर्य स्तंभ पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश की स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र की स्वतंत्रता और गौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीरों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



