भोपाल : सीएम यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित अभिमुखीकरण समारोह ‘आरंभ’ में सहभागिता की

0
72
भोपाल : सीएम यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित अभिमुखीकरण समारोह 'आरंभ' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल के संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित अभिमुखीकरण समारोह ‘आरंभ’ में सहभागिता की और समारोह को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने परिसर में नवनिर्मित खेल परिसर का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री यादव की उपस्थिति में संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क एवं 3 महत्वपूर्ण कंपनियों के मध्य एमओयू साइन किए गए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लोबल स्किल्स पार्क परिसर का अवलोकन किया तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here