मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर मणिपुर के चुराचांदपुर में, अवैध मादक पदार्थ बाजार से हेरोइन के 474 साबुन केस जब्त किए हैं। इनकी कीमत 11 करोड़ रूपए बताई जाती है। म्यामां से हासिल की गई यह प्रतिबंधित सामग्री चौपहिया वाहन में छिपाई गई थी। यह सामग्री हासिल करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमा-पार मादक पदार्थ तस्करी को देखते हुए एनसीबी ने मणिपुर में अभियान तेज़ कर दिया है। लोगों से मादक पदार्थों की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने की अपील की गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



