मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने कल नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय-सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उनके साथ राज्य के उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन और लोसी डिखो भी थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस महीने की 4 तारीख को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद युमनाम खेमचंद की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में शांति और सद्भाव लाने के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य के दौरे का निमंत्रण भी दिया।।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



