मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूरोपीय संघ ने मत्स्य पालन उत्पादों के निरंतर निर्यात के लिए संशोधित मसौदा सूची में भारत को शामिल किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि पूर्व विनियमन में भारत को उन देशों में शामिल नहीं किया गया था जिन्हें सितंबर–2026 से मानव उपभोग के लिए पशु उत्पादों का यूरोपीय संघ में निर्यात करने की अनुमति थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन नियमों के अनुसार यूरोपीय संघ को निर्यात किए जाने वाले पशु और पशु उत्पाद, वृद्धि संवर्धन के लिए रोगाणुरोधी दवाओं और मानव उपचार के लिए आरक्षित रोगाणुरोधी दवाओं के उपयोग से मुक्त हों। यूरोपीय संघ को बड़े पैमाने पर भारतीय समुद्री उत्पाद निर्यात किये जाते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



