मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम डॉ. मोहन यादव

0
81
मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : सीएम डॉ. मोहन यादव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ खेल अवसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पोषित करने और राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी के विकास और उन्नति के साथ-साथ मध्यप्रदेश को एक विकसित हॉकी केंद्र बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक निखारने और प्रदेश को ग्लोबल हॉकी हब के रूप में स्थापित करने की कार्ययोजना पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here