मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने PM मोदी से की मुलाकात

0
216

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों के बीच केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन सहित अन्य विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को झाबुआ में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन लोकसभा चुनाव की घोषणा से कराने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं। यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सिंचाई क्षमता में वृद्धि के साथ बिजली उत्पादन भी होगा। औद्योगिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

बता दें कि, केंद्र सरकार परियोजना को स्वीकृति दे चुकी है और बजट में तीन हजार 500 करोड़ रुपये का प्रविधान भी किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा, भारिया और सहरिया) के परिवारों को आवास सुविधा दी जाएगी। इसमें आवास निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here