मप्र: उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग

0
181

ग्वालियर : मध्य प्रदेश में ट्रेन हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उदयपुर से खजुराहो जा रही उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है। ग्वालियर में शनिवार को एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक से आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया है। यात्री ट्रेन से उठता धुआं देखकर फटाफट उतर गए। मीडिया की माने तो, आग लगने का पता चलते ही लोको पायलट ने ट्रेन को सिथौली के पास रोक दिया और कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर से फायर अमले को तुरंत मौके पर भेजा गया। फायर अमले ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंजन में आग लगने से ट्रेनों का आवगमन भी प्रभावित हो रहा है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। उदयपुर खजुराहो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर न आकर देरी पर आई। इसके बाद ट्रेन झांसी के लिए रवाना हुई। जब वह ग्वालियर स्टेशन से करीब 7 किमी दूर सिथोली स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि उसके इंजन में आग लग गई। आग का पता लगते ही लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here