मप्र : कार और बस की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत की खबर

0
196

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक यात्री बस और कार की टक्कर हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई। साथ ही उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लगते ही 108 एंबुलेंस, डायल 100 एफआरबी और पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना को देखने वाले आसपास के लोगों ने बताया कि कार शुजालपुर से आष्टा की ओर जा रही थी। वहीं, बस पोलायकला से शुजालपुर की ओर आ रही थी। दोनों ही तेज गति में थी। इसी दौरान अरनिया कला के समीप यह सड़क हादसा हुआ। घटना को देख आसपास के लोंगों की भीड़ लग गई साथ ही पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी दी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here