मप्र : छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के समीप पिकअप और ट्रक की टक्कर, कम से कम 5 की मौत की खबर

0
64
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा–बैतूल नेशनल हाईवे पर टेमनी खुर्द के समीप एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई। दूसरी ओर, 20 मजदूर गंभीर और मामूली चोटों के साथ घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है और इलाज जारी है। कुछ घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here