मध्यप्रदेश में करंट लगाकर जानवरों का शिकार करने की घटनाएं नहीं रुक रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब ताजा मामला सीधी जिले से सामने आया है यहां जिले में तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। यहां शिकारियों ने जंगली जानवरों के लिए करंट का तार बिछाया था, जानवरों के लिए बिछाए गए तार की चपेट में 3 लोगों आ गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया की माने तो, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वही पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, तार की चपेट में आने से प्रशांत केवट, नर्मदा केवट और अनिल कुमार करंट की मौत हो गई है। जानवरों को मारने के लिए शिकारी जंगल में मौत का करंट व विस्फोट बिछाते है। जंगलों में जानवरों को मारने जगह-जगह मौत का फंदा बिछा हुआ है, इसमें कब किसका शिकार हो जाए कोई नहीं जानता है। वन्य प्राणियों को मारने के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में कई लोग आ रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



