भोपाल: बेतवा नदी के सूखे उद्गम स्थल को पुनर्जीवित करने के लिए 10 मई 2026 को शुरू हुए श्रमदान सप्ताह के पांचवे दिन, आज 14 मई 2026 को एक दर्जन श्रमदानी सुबह आठ बजे झिरी स्थित उद्गम स्थल पहुंचे, उक्त जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आर के पालीवाल ने बताया कि आज गुरुवार को श्रमदान करने वालों की संख्या भले ही पिछले दिनों की तुलना में कम थी लेकिन उनका ज़ज्बा और उत्साह कुछ ऐसा था कि कड़ी धूप से बढ़े तापमान के बावजूद आज पांचवे दिन 22 नए चैक डैम, बनाये गये। इस वर्ष पांचवे दिन तक के श्रमदान में पिछले वर्ष बने 55 चैक डैम की मरम्मत के अलावा 30 नए चैक डैम बन चुके हैं और सबसे ऊंचे पार्वती कुंड को पुनर्जीवित किया गया है जो आठ फीट मलबे में दबकर पूरी तरह बंद हो चुका था।
डॉ पालीवाल ने बताया कि आज उस कुंड मे एक फीट से अधिक पानी जमा मिला जिससे इलाके के वन्यजीव प्यास बुझा रहे हैं l उन्होंने जानकारी दी है कि कल बनारस, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) और विदिशा से कुछ नए साथियों के श्रमदान में शामिल होने के संदेश प्राप्त हुए हैं l उम्मीद है कि अंतिम दो दिन कुछ और नए साथी श्रमदान के लिए आगे आएंगे और पिछले साल से भी अधिक जल संरक्षण के कार्य करने में हम सफ़ल होंगे l
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



