भोपाल: बेतवा पुनरुत्थान एवं बेतवा बचाओ अभियान के तहत, श्रमदान सप्ताह के अंतिम दिन आज 16 मई 2026 को तीन दर्जन से अधिक लोग श्रमदान करने आए। श्रमदान के लिए आए नदी प्रेमियों का उत्साह चरम पर था। इस संबंध में इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ आर के पालीवाल में बताया कि, नियमित श्रमदान के लिए आने वाले भोपाल के पूर्व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आजाद सिंह दबास, युवा फ़ाउंडेशन के संस्थापक परीक्षित सिंह, ग्राम सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेमंत नागर, राम स्वरुप और राजकुमार एवं विदिशा से प्रोफेसर अरविंद द्विवेदी एवं रघुवीर धाकड़ आदि के अलावा वी एन एस कॉलेज के एन एस एस के 15 छात्र और नमन सेवा समिति बैतूल और विदिशा बेतवा बिरादरी के दो दल भी श्रमदान में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि आज अंतिम दिन रिकार्ड 30 चैक डैम बने। स्थानीय वन विभाग के डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के साथ वन समितियों के सदस्यों ने भी इस पुण्य कार्य के श्रमदान में सहभागिता की।
समापन अवसर पर श्रमदान के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आए सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान के संयोजक डॉ आर के पालीवाल आईआरएस, पूर्व प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त मध्य प्रदेश ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में दो गुना काम हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 55 चैक डैम बने थे, इस वर्ष पुराने 55 चैक डैम की मरम्मत के साथ 85 नए चैक डैम का निर्माण हुआ और पहाड़ी के ऊपर स्थित पार्वती कुंड का पुनरुत्थान हुआ जो मलबे में विलुप्त हो गया था l उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय मीडिया का भी विशेष आभार माना जिसके कारण यह अभियान जन जन तक पहुंचा। अभियान के सह संयोजक डॉ सुरेश गर्ग ने कहा कि डॉ आर के पालीवाल मध्य भारत के गांधी हैं l वे जो रचनात्मक कार्य हाथ में लेते हैं उसे उनके सहयोगी दिन रात लगकर पूरा करके ही दम लेते हैं l अंत में हाल ही में दिवंगत समाजसेवी श्रीमती संगीता पालीवाल को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। विदित हो कि यह अभियान इस वर्ष स्व. संगीता पालीवाल की स्मृति को समर्पित किया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



