भोपाल: महर्षि विद्या मंदिर, अयोध्या नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास आचार्य डॉ. निलिम्प त्रिपाठी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग के आध्यात्मिक प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। भक्ति और भाव से सराबोर इस आयोजन में बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
आध्यात्मिक चर्चा करते हुए कथा के पांचवें दिन उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, कालिया दहन और इंद्र के मान-मर्दन की दिव्य कथा सुनाई। उन्होंने समझाया कि भगवान की लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, अपितु मानव जीवन के लिए गहरा संदेश हैं वस्तुतः प्रकृति का शोधन और पूजन है।
गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए आचार्य श्री ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण और अहंकार के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “परमात्मा बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि सच्चे भाव और समर्पण से प्रसन्न होते हैं।”
प्रकृति प्रेम के कारण ही भगवान कृष्ण ने इंद्र की पूजा की अपेक्षा गोवर्धन पर्वत की पूजा की। व्यक्ति की पूजा की अपेक्षा प्रकृति की पूजा ही परमात्मा की पूजा है। अत: प्राकृतिक वातावरण को कभी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए! अधिक वृक्ष कटने से ही धरती गर्म हो रही है। आधिकाधिक वृक्ष लगाकर हम इस धरती को शीतल, सहज, उपजाऊ और फलों से युक्त कर सकते हैं। प्रसंग के माध्यम से भक्तों को प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प दिलाया गया।
छप्पन भोग की झांकी में कथा स्थल पर भगवान गिर्राज धरण को 56 प्रकार के व्यंजनों का ‘छप्पन भोग’ अर्पित किया गया। भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।
भक्तिमय वातावरण में कथा के दौरान जब ‘गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो…’ जैसे भजनों की प्रस्तुति हुई, तो पूरा पांडाल नृत्य और जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने समझाया कि श्रीमद् भागवत कथा वह अमृत है, जो मनुष्य के अंतःकरण को शुद्ध कर उसे ईश्वरीय तत्व से जोड़ती है।
गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए आचार्य श्री ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के संरक्षण और अहंकार के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “परमात्मा बाहरी आडंबरों से नहीं, बल्कि सच्चे भाव और समर्पण से प्रसन्न होते हैं।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



