मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में भाग लिया और क्षेत्र को विकास की नई सौगात दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 303.34 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 53.55 करोड़ रूपए की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कर जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागों की उपलब्धियों तथा किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का जायजा लिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



