मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में ‘सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प’ विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कार्यशाला में सिंहस्थ-2028 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधोसंरचना विकास, विभिन्न विभागों की कार्ययोजना व समन्वित तैयारियों पर व्यापक मंथन किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “भव्य और दिव्य “सिंहस्थ-2028″ के लिए सभी तैयारियां तेजी से जारी हैं…आज उज्जैन में ‘सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प’ विषयक वृहद प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। हमारा संकल्प है कि सिंहस्थ-2028 अब तक का सबसे स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय महापर्व बने। लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए क्षिप्रा नदी पर 22 नए पुलों का निर्माण, नवीन घाटों का विकास, सड़कें, रेल एवं हवाई संपर्क का विस्तार और अत्याधुनिक डिजिटल कमांड सेंटर जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। ‘सिंहस्थ’ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महासंगम है। सामूहिक प्रयासों से यह विश्व का सर्वश्रेष्ठ महापर्व होगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



