मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया

0
88
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कटनी जिले में स्थित देश की सबसे लंबी जल सुरंग स्लीमनाबाद टनल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लगभग 12 किलोमीटर लंबी यह महत्वाकांक्षी परियोजना 1600 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से निर्मित हुई है। इसके माध्यम से बिना पंप के मां नर्मदा का जल सोन बेसिन तक पहुंचेगा, जिससे 2.45 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, पन्ना और रीवा जिलों में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा जल प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी। स्लीमनाबाद टनल प्रदेश में किसान कल्याण, जल संरक्षण और समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here