मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में आयोजित ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रौद्योगिकी विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 178.70 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित 20 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण भी किया, जिनसे 1,229 नए रोजगार सृजित होंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान इंडिया लीड फॉर गूगल प्ले और एमपीएसईडीसी के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि वहीं, स्पेन के बार्सिलोना स्थित सबमर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पैट्रिक स्मेट्स सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को मध्यप्रदेश में इकाइयां स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए गए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



