मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘एक संस्थान – एक संकल्प’ के मंत्र को लेकर आज अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान आईआईजीजीपीए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव ‘समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो. राजीव दीक्षित सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य में संचालित 59 केंद्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विकसित मध्यप्रदेश के योगदान में अपनी कार्ययोजनाएं साझा कीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अवसर पर सेमीकंडक्टर तकनीक, साइबर सिक्योरिटी, डेटा, ड्रोन टेक्नोलॉजी, होम स्टे, खेल एवं शारीरिक शिक्षण, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, क्रिटिकल एलिमेंट्स और स्मार्ट विलेज जैसे सेक्टर के विकास में केंद्रीय संस्थानों के उत्कृष्ट योगदान के विषय में सार्थक संवाद किया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



