मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के साथ निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्र देश के एयरपोर्ट निर्माण एवं हवाई सेवाओं के विकास-विस्तार की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बन चुके हैं। सागर, नीमच, छिंदवाड़ा, मण्डला, खण्डवा, रतलाम, मंदसौर, उमरिया एवं शहडोल एयरस्ट्रिप्स को केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट में परिवर्तित करने का प्रस्ताव तैयार है। उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट का निर्माण जारी है। शिवपुरी का एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड होगा। सिंगरौली में भी जल्द एयरपोर्ट बनेगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “अब तक 170 से अधिक गंभीर मरीजों को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ है। 99 प्रतिशत प्रकरण में मरीजों की जान बचाई गई। आयुष्मान कार्डधारकों के लिए यह सेवा नि:शुल्क है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



