सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दें, जोशी ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, जोशी को कल शाम दिल का दौरा दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनको मुंबई के पी डी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू में थे, जोशी की हालत बेहद गंभीर थी। बता दें कि, मनोहर जोशी का शव आज 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में उनके वर्तमान निवास पर अंतिम दर्शन करने रखा जायेगा।
वहीं, अगर मनोहर जोशी के बारे में बात करे, तो मनोहर जोशी शिवसेना के दिग्गज नेताओं में से एक थे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक थे। वह बालासाहेब के बेहद भरोसेमंद और करीबी सहयोगी माने जाते थे। मनोहर जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। जोशी संसद के सदस्य भी चुने गये थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 2002 से 2004 तक जोशी लोकसभा अध्यक्ष भी थे। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। जोशी 2 दिसंबर, 1937 को मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मे थे। उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और मां का नाम सरस्वती गजानन था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



