मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने महिला टी-20 एशिया कप 2026 में जीत के साथ अपनी अभियान की शुरुआत की है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 94 रन से हराया। 160 रन का पीछा कर रही थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में मात्र 65 रन पर ऑलआउट हो गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मैच में 150वां टी-20 इंटरनेशनल खेल रहीं दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और कोई रन नहीं दिया, जिससे वे महिला टी-20 इंटरनेशनल की सर्वोच्च विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। नंदनी शर्मा ने भी 3 जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली शर्मा ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हालांकि, भारत ने मजबूत शुरुआत के बावजूद 159 रन ही बनाए और आखिरी 46 रन बनाने में 8 विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम की टॉप-3 बैटर्स (स्मृति मंधाना 22, शेफाली वर्मा 64, प्रतिका रावल 22) ने 105 रन जोड़े। अब भारत का दूसरा मैच 5 सितंबर को इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @BCCIWomen
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



