मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। दस लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी पुष्पा महतो ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पा महतो 21 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय थी और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम सहित सारंडा क्षेत्रों में कई घटनाओं में वांछित थी। पुष्पा पर हत्या, उगाही और राजद्रोह सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे। आत्मसमर्पण के बाद पुष्पा महतो ने जंगलों में सक्रिय अन्य साथियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की और कहा कि नक्सल आंदोलन का अब कोई भविष्य नहीं है।
News Source : Social Media
Image Source : Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



