माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स पिछले चार दिनों से भारत के दौरे पर हैं। बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के अन्य अधिकारियों से पहले डॉली चायवाले से मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात की और कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार के लिए इसका लाभ कैसे उठाया जाए।
बता दें कि, बिल गेट्स अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमिनी में भी शामिल हुए और उसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने एक्स पर एक पोस्ट किया, “मैंने भारत के एआई पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में बात करने के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और इसका उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा में सुधार के लिए कैसे किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा हुई।’
I met with @AshwiniVaishnaw to talk about India’s AI ecosystem and how it can be used to improve health, agriculture, and education. India’s digital public infrastructure journey is a fantastic model for emerging economies. @BMGFIndia hopes to support the Indian government’s… https://t.co/BlBUweNUGI
— Bill Gates (@BillGates) March 1, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



