मुंबई: बांद्रा इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 लोगों के घायल होने की खबर

0
134
मुंबई: बांद्रा इलाके में एलपीजी सिलेंडर फटने से लगी आग, 5 लोगों के घायल होने की खबर
(Representative Image)

मुंबई के बांद्रा इलाके में एक सिलेंडर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में ब्लास्ट के चलते भयंकर आग लग गई। मीडिया की माने तो आग लगने से हुए इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर विभाग की गाड़ियां पहुंच गईं। वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया में आई खबर के अनुसार, सिलेंडर में सुबह 06 बजे के आस-पास आग लग गई। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है।

मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल हो गए हैं। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मुंबई के बांद्रा इलाके में हुआ। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। मीडिया सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग लगी है। घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास (53), राकेश रामजनम शर्मा (38), एंथोनी पॉल थेंगल (65), कालीचरण माजीलाल कनौजिया (54) और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी (31) के रूप में हुई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here