मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में (रक्षाबंधन के शगुन की राशि प्रति लाभार्थी ₹250 सहित) 2148 करोड़ रूपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा और योजना के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां शारदा लोक परियोजना की जानकारी भी प्राप्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रत्येक लाड़ली बहन को इस माह 1,500 रूपए के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप 250 रूपए का शगुन भेजकर, कुल 1,750 रूपए प्रदान किए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



