मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज मूसलाधार बारिश के मद्देनजर असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार आज पूर्वोत्तर राज्यों में तेज़ बारिश की स्थिति बनी रहेगी और कल से इसमें कमी आएगी। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है।
पश्चिमोत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है।
इस बीच, विभाग ने ओडिशा और गांगेय पश्चिम बंगाल में आज लू चलने की संभावना व्यक्त की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



