मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली में हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में लू की स्थिति कल तक जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और पश्चिम राजस्थान में आज भी भीषण लू चल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। गंगा के मैदानी क्षेत्र पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा, सौराष्ट्र-कच्छ और तमिलनाडु में भी आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरलम और माहे में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



