म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 5 दिन की भारत यात्रा पर आज पहुंचेंगे बिहार

0
103
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 5 दिन की भारत यात्रा पर आज पहुंचेंगे बिहार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिन की भारत यात्रा पर आज सुबह बिहार के गया पहुंचेंगे। उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। राष्‍ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा होगी। गया में, म्यांमार के राष्ट्रपति महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग इसके बाद नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे आज शाम विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल म्यांमार के राष्ट्रपति की म्यांमा-भारत व्यापार मंच में भाग लेने की संभावना है। सोमवार को वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। कल नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान म्यांमा और भारत के बीच आपसी संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि भारत म्यांमा के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। इस यात्रा के अंतर्गत म्यांमा के राष्ट्रपति व्यापार और उद्योग जगत से संबंधित वार्ताओं और शहर के विभिन्‍न स्थलों पर भ्रमण के लिए 2 जून को मुंबई भी जाएंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार, म्यांमार भारत की ‘पड़ोसी पहले’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों में विशेष स्‍थान रखता है। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत की आधिकारिक यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों के और अधिक मजबूत तथा प्रगाढ़ होने की आशा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here