मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बढ़ते परमाणु परीक्षण सहित परमाणु जोखिमों के बारे में चेतावनी दी है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शीर्ष राजनयिकों के 1970 की परमाणु अप्रसार संधि की समीक्षा के दौरान, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने चेतावनी दी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के युग में परमाणु अप्रसार संधि का विकसित होना आवश्यक है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि परमाणु हथियारों के उन्मूलन के प्रयासों की नींव कमजोर हो रही है और प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं हो रही हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि दशकों में पहली बार परमाणु युद्धक हथियारों की संख्या बढ़ रही है। वैश्विक सैन्य खर्च 2025 में बढ़कर 2,70,000 करोड़ डॉलर हो गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



