यूके के पीएम एंडी बर्नहम ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर बात की

0
76
यूके के पीएम एंडी बर्नहम ने पीएम मोदी से टेलीफोन पर बात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की। पीएम मोदी ने यूके के प्रधानमंत्री बर्नहम को पद संभालने पर गर्मजोशी से बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम से बात करके खुशी हुई। मैंने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। हम टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, डिफेंस, सिक्योरिटी, क्लीन एनर्जी, एजुकेशन और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने और भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमत हुए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हम दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और भलाई के लिए, हाल ही में लागू हुए भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए भी मिलकर काम करेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here