यूपीआई और बुनियादी ढांचा भारत की अर्थव्यवस्था में ला रहे बदलाव : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

0
72
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश करेंगी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यूपीआई की पहल,  बुनियादी ढांचों के लगातार विकास, बेहतर रेल और हवाई संपर्क तथा औद्योगिक गलियारे भारत की अर्थव्यवस्था में बदलाव ला रहे हैं। वित्त मंत्री ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से एनडीए सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया। इनमें रेलवे का विद्युतीकरण, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत, नए एम्स और आईआईटी की स्थापना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मध्य वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए आयकर छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 12.75 लाख रुपये कर दी गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री ने कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव कच्चे तेल, उर्वरकों और सोने के आयात से प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि कई वैश्विक मुद्राओं पर भी दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सोने की खरीद और ईंधन की खपत कम करने तथा विदेशी मुद्रा संरक्षण में मदद के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here