यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को नया डीजीपी नियुक्त किया

0
92
यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को नया डीजीपी नियुक्त किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही वे 2022 के बाद राज्य के पहले स्थायी पुलिस प्रमुख बन गए हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीते चार सालों से चले आ रहे कार्यवाहक डीजीपी के दौर पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। सूबे की सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी और 1991 बैच के सीनियर आईपीएस अफसर राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है। मई 2022 के बाद यह पहला मौका है जब यूपी पुलिस की कमान किसी पूर्णकालिक महानिदेशक के हाथों में सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने नए स्थायी पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी की थी। इस पद के लिए शासन स्तर पर तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों रेणुका मिश्रा (1990 बैच), पियूष आनंद (1990 बैच) और राजीव कृष्ण (1991 बैच) के नामों का एक पैनल तैयार कर भेजा गया था। इन तीनों योग्य और वरिष्ठ दावेदारों के पैनल में से अंततः वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई और उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी बनाने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here