मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं को बड़ी सौगात देंगे। सरकार उनके लाभांश को 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल करने जा रही है। इसके साथ ही सीएम योगी सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज ‘अंत्योदय’ से ‘अखाड़े’ तक, ‘लोक-कल्याण’ से ‘लोक-परंपरा’ तक, नया उत्तर प्रदेश विकास और विरासत के सशक्त समन्वय का साक्षी बनेगा। लखनऊ से 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया जाएगा। साथ ही, सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ भी करूंगा, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुख होगी। तत्पश्चात, गोरखपुर में नाग पंचमी के पावन अवसर पर परंपरागत प्रदेश स्तरीय प्राइजमनी पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान कर प्रदेश की गौरवशाली खेल परंपरा को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



