मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक के दौरान वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति कतई बर्दाश्त न करने की नीति को भी दृढता से रखेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि वे अन्य एससीओ सदस्य देशों के रक्षामंत्रियों और भारतीय समुदाय के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए उत्सुक हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



