मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए लगभग 975 करोड़ रुपये की लागत से ट्रॉल असेंबली की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हें। ये अनुबंध नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड और इलेक्ट्रो न्यूमेटिक्स एंड हाइड्रोलिक्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए ट्रॉल असेंबली एक महत्वपूर्ण उपकरण है जो बारूदी सुरंगों को भेदने की भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने कहा है कि यह खरीद भारत की रक्षा अवसंरचना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी उद्योगों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर भारत का गौरवशाली ध्वजवाहक बनेगा। इस परियोजना में घटक निर्माण के माध्यम से लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को प्रोत्साहित करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की अपार क्षमता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



